बिग ब्रेकिंग: देहरादून में शिक्षा निदेशक पर हमला, विधायक समर्थकों पर आरोप

देहरादून में शिक्षा निदेशक पर हमला, विधायक समर्थकों पर आरोप

देहरादून के नानुरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में शनिवार को हड़कंप मच गया, जब प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ कथित रूप से मारपीट की गई।

आरोप है कि एक विधायक के समर्थकों के साथ हुई तीखी बहस अचानक हिंसक झड़प में बदल गई।

देखें वीडियो:-

हमले में निदेशक अजय कुमार नौडियाल को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल Coronation Hospital में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि विवाद किसी प्रशासनिक मुद्दे को लेकर शुरू हुआ था।

घटना के बाद शिक्षा विभाग में आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

खबर की अपडेट जारी है….