बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार में सीएम धामी की हाई लेवल बैठक, 2027 कुंभ की तैयारियों को रफ्तार

हरिद्वार में सीएम धामी की हाई लेवल बैठक, 2027 कुंभ की तैयारियों को रफ्तार

हरिद्वार। पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे, जहां उन्होंने 2027 कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हाई लेवल समीक्षा बैठक की। सुबह गुरुकुल हैलीपेड पहुंचने पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

सीएम धामी ने सीसीआर भवन में कुंभ मेले से जुड़े 34 विकास कार्यों का शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत लगभग 234 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ और मेलाधिकारी सोनिका समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 2021 में हरिद्वार कुंभ कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हुआ था। इस बार राज्य सरकार 2027 अर्द्धकुंभ को पूर्ण कुंभ की तर्ज पर भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारी में है।

पेशवाई, धर्मध्वजा, अखाड़ों की छावनियां और साधु-संतों के शाही स्नान जैसी परंपराओं को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पहले ही संत समाज के साथ बैठक कर आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने का संकल्प दोहरा चुके हैं। सरकार का दावा है,

कि बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल,