बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कल से।1261 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में 2.15 लाख छात्र देंगे परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कल से।1261 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में 2.15 लाख छात्र देंगे परीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

प्रदेशभर में कुल 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 156 को संवेदनशील और 6 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।

राजस्व विभाग के अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे।

परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक चलेंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक संपन्न होंगी। इस वर्ष प्रदेश में लगभग 2.15 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

शिक्षा विभाग ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, फ्लाइंग स्क्वॉड, पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की है। विभाग ने विद्यार्थियों से ईमानदारी और अनुशासन के साथ परीक्षा देने की अपील की है।