श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, MRI-CT समेत सभी जांचें और दवाइयाँ मुफ्त
देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन एवं पूजनीय श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के पावन अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा 10 फरवरी
2026 (मंगलवार) को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर को अस्पताल द्वारा सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया जाएगा।
सभी सुपरस्पेशलिटी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क
शिविर में जनरल चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सभी सुपरस्पेशलिटी सेवाएं भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
मरीजों का पंजीकरण सुबह 08 बजे से शुरू होगा, जबकि सुबह 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
7, 8 और 9 फरवरी को पूर्व पंजीकरण की सुविधा
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने बताया कि सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के लिए 7, 8 एवं 9 फरवरी को सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक पूर्व पंजीकरण कराया जा सकता है।
इसके लिए मरीज मोबाइल नंबर 9389922423 पर संपर्क कर सकते हैं।
सामान्य विभागों के लिए 10 फरवरी को शिविर स्थल पर ही पंजीकरण किया जाएगा।
कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी निःशुल्क
इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत—
- एमआरआई
- सीटी स्कैन
- एक्स-रे
- अल्ट्रासाउंड
सभी प्रकार की लैब जांचें
- आवश्यक चिकित्सकीय प्रोसीजर
- ऑपरेशन एवं अन्य चिकित्सा प्रक्रियाएं
- डॉक्टरों की सलाह के बाद 3 दिनों की दवाइयां
- सभी सेवाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएंगी।
सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश
डॉ. गौरव रतूड़ी ने कहा कि पूजनीय श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रकटोत्सव को सेवा दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक उच्चस्तरीय, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा आयोजित यह सेवा दिवस जनकल्याण, मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का सशक्त प्रतीक है, जिसका लक्ष्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।



