बिग ब्रेकिंग: इस जिले में पुलिस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

इस जिले में पुलिस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। नव नियुक्त एसपी के कार्यभार संभालने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आगामी अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी और सीओ स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

देर रात जारी आदेश के अनुसार एसपी स्तर से लेकर सीओ स्तर के कई पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, ताकि जनपद में शांति व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करें।

किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

  • जितेंद्र चौधरी को एसपी ऑप्स
  • निशा यादव को एसपी तकनीकी एवं महिला सुरक्षा
  • सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को सीओ सदर
  • संजय चौहान को सीओ ज्वालापुर
  • नताशा सिंह को सीओ लक्सर से स्थानांतरित कर सीओ रुड़की
  • अभिनय चौधरी को सीओ मंगलौर
  • देवेंद्र सिंह नेगी को सीओ लक्सर
  • विपेंद्र सिंह को सीओ यातायात व सीओ कुंभ मेला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही उन्हें सीओ थाना बुग्गावाला का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जनपद में कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।

पहले भी हो चुके हैं तबादले

गौरतलब है कि इससे पहले बीते दिन 15 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले किए गए थे। एसएसपी द्वारा लगातार प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और भी पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा सकते हैं।