वीडियो: माँ नयना देवी मंदिर में नियम उल्लंघन का कथित वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज

माँ नयना देवी मंदिर में नियम उल्लंघन का कथित वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज

नैनीताल। उत्तराखण्ड में नैनीताल के प्रतिष्ठित माँ नयना देवी मंदिर में तीन मुस्लिम परिवारों का जूता पहनकर मंदिर के भीतर से बाहर आने का वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लगभग तीन मुस्लिम परिवार हनुमान मंदिर के बगल से बाहर की तरफ आ रहे हैं। इसमें उनके पैरों में जूते साफ दिखाई दे रहे हैं, जबकी मंदिर में किसी को भी जूते पहनकर जाने की अनुमती नहीं है।

देखें वीडियो:-

जूते मंदिर परिसर में रखी बेंच के सामने बने शू स्टैंड में रखने होते हैं। जूते रखने और मंदिर में प्रतिबंधित जूते लेकर जाने वालों को रोकने के लिए अलग अलग कर्मचारी तैनात रहते हैं।

लेकिन, बेखौफ होकर नियमों का खुला उल्लंघन करते इन मुस्लिम परिवारों का किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो कब और किसने बनाया है।

इसकी तो जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन वीडियो में कही गई बातें साफ नजर आ रही हैं और ये वीडियो अलग अलग सोशियल मीडिया प्लेटफार्मों में बहस का एक मुद्दा बना हुआ है। मंदिर प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है जो चिंता का विषय है।

हम इस वीडियो की पुष्टि तो नहीं करते हैं, लेकिन इस वाइरल वीडियो की कई मायनों में गहनता से जांच होनी अनिवार्य है।