उत्तराखंड की पहाड़ी विरासत को समर्पित ‘सुनारीका’ ज्वैलरी शो रूम का देहरादून में भव्य शुभारम्भ

उत्तराखंड की पहाड़ी विरासत को समर्पित ‘सुनारीका’ ज्वैलरी शो रूम का देहरादून में भव्य शुभारम्भ

देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और पहाड़ी विरासत को संरक्षित व प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड के नए ज्वैलरी शो रूम का भव्य शुभारम्भ रविवार को राजपुर रोड, जाखन, देहरादून में हुआ।

यह शो रूम उत्तराखंड की पौराणिक मान्यताओं, लोक परंपराओं और पहाड़ी जीवनशैली से प्रेरित विशेष ज्वैलरी डिजाइनों को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करता है।

शो रूम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अशोक बंसल, रोशन लाल मित्तल और बाबू लाल बंसल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम स्थल को उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला, पहाड़ी रंगों और सांस्कृतिक प्रतीकों से सजाया गया, जिसने समारोह को सांस्कृतिक उत्सव का रूप दिया।

नव-स्थापित शो रूम में पहाड़ी विरासत से जुड़े पौराणिक आभूषणों के आधुनिक स्वरूप, देवी-देवताओं से प्रेरित डिज़ाइन, पारंपरिक नथ, गलोबंद, पौंची, सोने-चांदी की विशिष्ट कलाकृतियां तथा आकर्षक डायमंड ज्वैलरी का विशेष संग्रह उपलब्ध है।

ज्वैलरी डिजाइनों में उत्तराखंड की लोक कथाओं, सांस्कृतिक प्रतीकों और पारंपरिक शिल्प कला की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

मुख्य अतिथि अशोक बंसल ने कहा कि सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड द्वारा उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को ज्वैलरी के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। यह शो रूम केवल एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि राज्य की पहचान, परंपरा और लोक संस्कृति को संजोने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास स्थानीय कारीगरों और कलाकारों को मजबूती प्रदान करते हैं और उत्तराखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में सहायक होंगे।

इस अवसर पर सुनारीका द्वारा विशेष “भिटौली कलेक्शन” की भी शुरुआत की गई। यह कलेक्शन उत्तराखंड की उस पारंपरिक भावना को समर्पित है, जिसमें मायके से बेटी को स्नेह और उपहार भेजने की परंपरा रही है। इस कलेक्शन में भावना, परंपरा और आधुनिकता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड के सीईओ प्रदीप बंसल ने बताया कि देहरादून में यह सुनारीका का चौथा शो रूम है। उन्होंने कहा कि सुनारीका उत्तराखंड का पहला ऐसा ज्वैलरी ब्रांड है, जो विशेष रूप से राज्य की संस्कृति और पारंपरिक कला से प्रेरित ज्वैलरी का निर्माण करता है।

यह उत्तराखंडियों का पहला ब्रांडेड और हॉलमार्क ज्वैलरी स्टोर है, जो शुद्धता, गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक है।
वहीं दीपांशु बंसल ने कहा कि सुनारीका केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का प्रयास है।

उन्होंने बताया कि उद्देश्य पारंपरिक ज्वैलरी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और स्थानीय कारीगरों की कला को वैश्विक पहचान दिलाने का है।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों और ग्राहकों ने ज्वैलरी संग्रह की सराहना करते हुए इसे उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देने वाला कदम बताया। लोगों का कहना था कि इस तरह की पहल से स्थानीय कला, संस्कृति और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।