SGRR यूनिवर्सिटी में बॉलीवुड थीम पर फ्रेशर्स पार्टी की धूम
- रंगारंग प्रस्तुतियों और आकर्षक मंच सज्जा से गूंजा स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज परिसर
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज में वर्ष 2025 की फ्रेशर्स पार्टी बॉलीवुड थीम पर धूमधाम से आयोजित की गई। इस मौके पर पूरा परिसर एक मिनी बॉलीवुड सेट में तब्दील हो गया।
बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी) और एमपीटी (मास्टर ऑफ फिजियोथैरेपी) प्रथम सेमेस्टर के नवागंतुक छात्रों का वरिष्ठ विद्यार्थियों ने तालियों और संगीत की गूंज के बीच जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, डांस परफॉर्मेंस, फैशन रैम्प वॉक और म्यूज़िकल एक्ट्स से समां बांध दिया। ऊर्जावान प्रस्तुतियों, आकर्षक मंच सज्जा और विद्यार्थियों के उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
मंच संचालन की जिम्मेदारी ईशु जैन, श्रद्धा, निशी, ऐश्वर्या, अंकित, फराह और अर्शू ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कैटेगरी में प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया।
एमपीटी प्रथम सेमेस्टर विजेता
- मिस्टर फ्रेशर: ईशु त्यागी
- मिसेज फ्रेशर: इश्रत
- मिस्टर स्पार्कल: निशांत
- मिस्टर चार्मिंग: अपूर्व
- मिसेज चार्मिंग: अंकिता
बीपीटी प्रथम सेमेस्टर विजेता
- मिस्टर फ्रेशर: हरकीरत
- मिसेज फ्रेशर: शेरिल
- मिस्टर स्पार्कल: सौरभ
- मिसेज स्पार्कल: अंकिता
- मिस्टर चार्मिंग: आर्यन
- मिसेज चार्मिंग: ऋतु
इन विजेताओं को डीन प्रो. (डॉ.) कीर्ति सिंह, डॉ. शारदा शर्मा (विभागाध्यक्ष, फिजियोथैरेपी), प्रो. (डॉ.) नीरज कुमार, डॉ. संदीप, डॉ. तबस्सुम आज़मी, डॉ. शमा परवीन, डॉ. सुरभि, डॉ. रविंद्र, डॉ. आकांक्षा, डॉ. अभिषेक, डॉ. सुषांत, डॉ. नेहा, मिस दिव्या, मिस निवेदिता, मिस शिल्पा और मिस अनुराधा द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों द्वारा ग्रुप डांस और स्मृति फ़ोटो सत्र के साथ हुआ, जिसने इस दिन को छात्रों के लिए अविस्मरणीय बना दिया।

