उत्तराखण्ड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटर सुधार परीक्षा का परिणाम इस दिन होगा जारी। पढ़ें….
देहरादून। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट आई है। बोर्ड प्रशासन ने घोषणा की है कि सुधार परीक्षा का परिणाम आगामी 3 अक्टूबर 2025 को सुबह 10:30 बजे जारी किया जाएगा।
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने के बाद परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाकर Board Exam Improvement Exam – Imp Exam 2025 विकल्प से अपना परिणाम देख सकेंगे।
विद्यार्थियों को लंबे इंतजार के बाद राहत
यह परिणाम हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ष 2025 (प्रथम) और वर्ष 2024 (तृतीय) सुधार परीक्षाओं का है। हजारों छात्र-छात्राओं को लंबे समय से इस परिणाम का इंतजार था, जो अब केवल दो दिन में खत्म होने जा रहा है।
बोर्ड का यह कदम उन विद्यार्थियों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जिन्होंने अपने भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए सुधार परीक्षा दी थी।



