इस जिले में इंस्पेक्टर समेत 18 उपनिरीक्षकों के तबादले। देखें लिस्ट….
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
एसएसपी ने एक निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को अपने नए कार्यस्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग के अनुसार, यह फेरबदल अपराध नियंत्रण, बेहतर निगरानी और क्षेत्रीय पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। कई थानों और चौकियों के प्रभारियों में बदलाव कर पुलिसिंग को मजबूत करने की कोशिश की गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय – पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक, थाना आईटीआई।
- उपनिरीक्षक विक्रम सिंह पंवार – कोतवाली बाजपुर से चौकी पेंगा प्रभारी।
- उपनिरीक्षक फक्कन कुमार – चौकी एसरा से थाना दिनेशपुर के थानाध्यक्ष।
- उपनिरीक्षक वैभव कौशिक – एसओजी से चौकी एसरा प्रभारी।
- उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह – थाना दिनेशपुर से एसओजी रुद्रपुर प्रभारी।
- उपनिरीक्षक उमेश कुमार – एसओजी से थाना पुलभट्टा।
- उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेय – पुलिस लाइन से चौकी महतोष।
- उपनिरीक्षक विमल लटवाल – पुलिस लाइन से चौकी बगवाड़ा।
- उपनिरीक्षक गोविन्द मेहता – चौकी प्रतापपुर से चौकी गढ़ी नेगी प्रभारी।
- उपनिरीक्षक शिवांशु चौधरी – कोतवाली रुद्रपुर से बाजार चौकी, जसपुर।
- उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह – पुलिस लाइन से चौकी प्रतापपुर।
- उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट – पुलिस लाइन से थाना गदरपुर।
- उपनिरीक्षक धीरज वर्मा – थाना पुलभट्टा से चौकी बरा।
- उपनिरीक्षक जसबिन्दर सिंह – पुलिस लाइन से कोतवाली बाजपुर।
- उपनिरीक्षक सुरेन्द्र रिंगवाल – चौकी बगवाड़ा से कोतवाली सितारगंज।
- उपनिरीक्षक अनवर अहमद – पुलिस लाइन से थाना नानकमत्ता।
- उपनिरीक्षक बसन्त बल्लभ भट्ट – पुलिस लाइन से थाना आईटीआई।
- उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा – थाना पुलभट्टा से पुलिस अधीक्षक कार्यालय।
एसएसपी अजय गणपति ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना किसी विलंब के अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। पुलिस विभाग का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से जिले में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की कार्यक्षमता को और अधिक मजबूती मिलेगी।


