UKSSSC की पटवारी, लेखपाल और वीडीओ परीक्षा 21 सितंबर को, अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
UKSSSC Latest Update 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा ग्रुप सी के 416 पदों के लिए परीक्षा 21 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 416 पद भरे जाएंगे, जिनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं—
- राजस्व विभाग: पटवारी 119, लेखपाल 61 पद
- ग्राम्य विकास विभाग: ग्राम विकास अधिकारी (VDO) 205 पद
- पंचायती राज विभाग: ग्राम पंचायत विकास अधिकारी 16 पद
- सचिवालय: सहायक समीक्षा अधिकारी 3 पद
- आयोग: वैयक्तिक सहायक 3 पद
- महिला कल्याण विभाग: सहायक अधीक्षक 5 पद
- पर्यटन विकास परिषद: स्वागती 3 पद और सहायक स्वागती 1 पद
परीक्षा का विवरण
- परीक्षा तिथि: 21 सितंबर 2025
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (एक ही शिफ्ट)
- एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरण: उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता आदि।
परीक्षा में ध्यान रखने योग्य बातें
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुँचना होगा।
- साथ में एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और वैध फोटो आईडी लाना अनिवार्य है।
- परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच और किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री ले जाना वर्जित है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “एडमिट कार्ड” सेक्शन पर क्लिक करें
- . “UKSSSC पटवारी, लेखपाल और VDO एडमिट कार्ड 2025” लिंक पर जाएं।
- पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें।
- “सबमिट” पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।