बिग ब्रेकिंग: वन विकास निगम के खाते से 14 लाख की ठगी, सहारनपुर से आरोपी गिरफ्तार

वन विकास निगम के खाते से 14 लाख की ठगी, सहारनपुर से आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। वन विकास निगम देहरादून के खाते से फर्जीवाड़ा कर 14 लाख रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मयंक भारद्वाज उर्फ गुड्डू कुमार सिंह को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

कैसे हुई धोखाधड़ी?

20 फरवरी 2025 को पंजाब नेशनल बैंक, शिमला बाईपास रोड, पटेलनगर शाखा से निगम के खाते से रकम निकाली गई।

  • बैंक प्रबंधक अनिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर आरोपी ने रकम को दूसरे खाते में ट्रांसफर किया।
  • कुल ₹14,03,596 की धोखाधड़ी की गई।

मास्टरमाइंड निकला लोन एजेंट

  • पुलिस विवेचना में सामने आया कि आरोपी मयंक भारद्वाज निवासी बेहट रोड, सहारनपुर इस फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड है।
  • आरोपी लोन एजेंट के तौर पर काम करता था और विभिन्न बैंकों से लोगों को लोन दिलाता था।
  • उसी दौरान उसने वन विकास निगम का फर्जी लेटर तैयार कर खाता खाली करने की साजिश रची।

पुलिस की कार्रवाई

  • घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
  • पुलिस टीम ने सूचना जुटाकर 5 सितंबर को सहारनपुर से उसे दबोचा।
  • कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि,
गिरफ्तार आरोपी लोन एजेंट का काम करता है। उसने वन विकास निगम का फर्जी लेटर तैयार कर 14 लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। आरोपी को सहारनपुर से पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया है।