वीडियो: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बवाल। सोनप्रयाग में यात्रियों ने तोड़ा बैरियर, पुलिस ने रोका, वीडियो वायरल

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बवाल। सोनप्रयाग में यात्रियों ने तोड़ा बैरियर, पुलिस ने रोका, वीडियो वायरल

रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग में मंगलवार को केदारनाथ धाम जाने पहुंचे यात्रियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन ने 12 अगस्त से तीन दिनों के लिए यात्रा रोक दी है, लेकिन श्रद्धालुओं ने आगे बढ़ने की जिद में बैरिकेड तोड़ दिए।

देखें वीडियो:-

जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक लगाई है। पुलिस ने सोनप्रयाग और उससे पहले जवाड़ी चौकी पर यात्रियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी।

इसके बावजूद, करीब 100-150 यात्री स्थानीय परिवहन साधनों से चोरी-छिपे सोनप्रयाग पहुंच गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने बताया कि भारी बारिश और कोहरे के कारण केदारघाटी में आवाजाही जोखिमपूर्ण है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में किसी को चोट नहीं आई है और मौसम सुधरने पर यात्रियों को सुरक्षित वापस लौटाया जाएगा।