बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में भारी बारिश के मद्देनज़र 9 जिलों में 6 अगस्त को स्कूल बंद। आदेश जारी

उत्तराखंड में भारी बारिश के मद्देनज़र इन जिलों में 6 अगस्त को स्कूल बंद। आदेश जारी

Weather Alert: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।

राज्य के इन जिलों में देहरादून, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत, उत्तरकाशी, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़  में 6 अगस्त 2025 (बुधवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 5 अगस्त की देर रात जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर प्रदेश के अनेक हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और नदी-नालों के जलस्तर में तीव्र वृद्धि की आशंका है।

प्रशासनिक निर्णय

राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जिलावार स्कूल बंदी की स्थिति

  • हरिद्वार: सभी सरकारी, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र 6 अगस्त को बंद रहेंगे।
  • उधमसिंह नगर: कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश।
  • पिथौरागढ़: मौसम चेतावनी के चलते सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश।
  • उत्तरकाशी: आपदा और बारिश की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिले भर के स्कूलों में छुट्टी।
  • चंपावत: मौसम विभाग के अलर्ट के चलते सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र बंद।
  • पौड़ी गढ़वाल: समस्त शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित।
  • देहरादून, चमोली, अल्मोड़ा: प्रशासनिक आदेशों के तहत एक दिन का अवकाश।

प्रशासन की अपील

जिलाधिकारियों ने आमजन से अनुरोध किया है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और नदी-नालों से दूर रहें। किसी भी आपदा की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।

Brightpost.in आपसे अनुरोध करता है कि मौसम से जुड़ी ताज़ा जानकारी और अलर्ट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। कृपया स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

नैनीताल में 6 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित

नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र अब नैनीताल जिले में भी बुधवार, 6 अगस्त 2025 को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी वंदना ने यह निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि जिले में संभावित भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदियों में तेज बहाव जैसे खतरों को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

इन संस्थानों में रहेगा अवकाश

  • सभी सरकारी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक)
  • सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूल
  • सभी आंगनबाड़ी केंद्र

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि प्रशासनिक एवं शैक्षणिक अधिकारी आवश्यकता पड़ने पर अपने कार्यालय में उपस्थित रहें और किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

आपदा कंट्रोल रूम संपर्क

  •  05942-231178
  • 05942-231179
  • टोल फ्री नंबर: 1077

लोगों से अपील की गई है कि मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।