Weather Update: आज फिर इन जिलों में बारिश की संभावना। अलर्ट जारी

आज फिर इन जिलों में बारिश की संभावना। अलर्ट जारी

Weather Update: उत्तराखंड में आज भी पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और अनेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज सोमवार 12 मई को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं अन्य जिलों में गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ ही बहुत हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

वहीं, दोपहर बाद कहीं कहीं झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना है। डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि आज किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, प्रदेश में फिलहाल हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।

तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, वहीं रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।