CM धामी ने की समीक्षा बैठक। चारधाम यात्रा में हेली सेवाएं सुचारू रूप से संचालित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने शासकीय आवास से केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राज्य स्तरीय तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं सहित विभिन्न संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में सभी उच्च अधिकारी एवं राज्य के सभी जिलाधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। मुख्यमंत्री ने यात्रा से जुड़े प्रत्येक पहलू की बारीकी से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों, चिकित्सा व्यवस्थाओं, परिवहन सुविधा, जल आपूर्ति, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं की निरंतर निगरानी की जाए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक के दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, केदारनाथ धाम की हेली सेवा सहित चारों धामों- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में हेली सेवाएं पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।
देखें वीडियो:-