बिग ब्रेकिंग: गैरसैंण विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

गैरसैंण विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भराड़ीसैंण। गैरसैण में आयोजित हो रहा तीन दिवसीय सत्र आज समाप्त हो गया। हालांकि सत्र के आख़री दिन ही विपक्ष अपनी बात ना सुने जाने से नाराज़ होकर विधानसभा भवन से वाक आउट कर गया।

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मानसून सत्र को बेहतर करार दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री का कहना है कि, वह चाहते थे कि यह सत्र पूरा चले लेकिन विपक्ष पहले ही वाक आउट कर गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि, यह बजट उत्तराखंड के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण साबित होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि, उत्तराखंड का राजस्व भी पिछले वर्षो की तुलना मे भी बेहतर हुआ है।

उत्तराखंड लोक एवं निजी सम्पति छती वसूली विधेयक के बारे मे भी मुख्यमंत्री ने अपने विचार रखे हैं। उनका कहना है कि, वैसे तो उत्तराखंड एक शांत प्रदेश है हालांकि हल्द्वानी में जिस तरह हिंसा भड़की थी उस हिंसा में सरकारी संपत्ति को भारी क्षति पहुंची थी। इस विधेयक के लागू होने के बाद कोई भी संपत्ति को नुक्सान पहुँचाने की नहीं सोचेगा।