उत्तराखंड में मौसम का कहर। 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 3–4 घंटे भारी
देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह अगले 3 से 4 घंटे के लिए राज्य के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान और बिजली चमकने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और ऊधम सिंह नगर जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
इन क्षेत्रों में अधिक असर की संभावना
- डोईवाला
- ऋषिकेश
- रायवाला
- रामनगर
- हल्द्वानी
- खटीमा
- लोहाघाट
- घनसाली एवं आसपास के क्षेत्र
इन इलाकों में तेज से बहुत तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
लोगों के लिए सलाह
- अनावश्यक यात्रा से बचें।
- नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
- खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।
- प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की
- एडवाइजरी का पालन करें।
मौसम विभाग का यह ऑरेंज अलर्ट 16 जुलाई 2026 सुबह 6:02 बजे से 9:31 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन एवं राहत एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

