बिग ब्रेकिंग: गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, 5 मुकदमे दर्ज, 3 आरोपी जेल भेजे

गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, 5 मुकदमे दर्ज, 3 आरोपी जेल भेजे

देहरादून में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में हुई,

समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने वाले गैस एजेंसी संचालकों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

क्यूआरटी टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई

प्रशासन ने क्यूआरटी (Quick Response Team) को जिले की सभी गैस एजेंसियों पर तैनात कर दिया है, जो लगातार औचक निरीक्षण कर रही हैं।

अब तक कुल 415 निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिससे गैस वितरण प्रणाली पर कड़ी निगरानी बनी हुई है।

5 मुकदमे, 3 आरोपी जेल में

कार्रवाई के तहत अब तक 5 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि 3 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इसके अलावा भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए गए हैं:

  • 150 घरेलू सिलेंडर
  • 139 व्यवसायिक सिलेंडर
  • 7 छोटे सिलेंडर
  • वहीं सहस्त्रधारा क्षेत्र से 15 घरेलू सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं।

बैकलॉग पर डीएम सख्त

बैठक में बढ़ते बैकलॉग पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने 25 हजार मैन्युअल गैस वितरण एंट्री को तुरंत ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही 25 और 45 दिन की एडवांस बुकिंग का अलग-अलग विवरण देने को कहा गया।

OTP आधारित होम डिलीवरी लागू

गैस वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए OTP आधारित होम डिलीवरी सिस्टम लागू किया गया है। इससे एजेंसियों पर भीड़ कम हुई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।

प्रशासन का साफ संदेश है कि गैस कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।