UKSSSC भर्ती अपडेट: कृषि अधिकारी पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन 24 मार्च को
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक कृषि अधिकारी (सामान्य शाखा) और प्राविधिक सहायक (अभियंत्रण) भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।
आयोग द्वारा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी 29 दिसंबर को जारी की गई थी।
इसके आधार पर परिणाम तैयार करते हुए सहायक कृषि अधिकारी पद के लिए 1.5 गुना अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया है।
आयोग के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 24 मार्च 2026 को देहरादून स्थित कार्यालय में होगा। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का दावा निरस्त कर दिया जाएगा।




