UKPSC की अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित, 14 मार्च को मुख्य परीक्षा
देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा विज्ञापित अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 के प्रथम चरण के अंतर्गत आयोजित आशुलेखन परीक्षा का परिणाम 03 फरवरी, 2026 को घोषित कर दिया गया है।
यह परीक्षा आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या A-1/E-3/DR(APS)/2024 दिनांक 18 जुलाई, 2024, शुद्धिपत्र/विज्ञप्ति संख्या 70(1)/06/E-3/DR(APS)/2022-23 दिनांक 12 अगस्त, 2024 तथा विज्ञप्ति संख्या 112(1)/06/E-3/DR(APS)/2022-23 दिनांक 26 अक्टूबर, 2024 के तहत आयोजित की गई थी।
आयोग के अनुसार, आशुलेखन परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की मुख्य/लिखित परीक्षा 14 मार्च, 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम एवं संबंधित विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://psc.uk.gov.in पर देख सकते हैं।



