इन IAS अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है।
प्रमुख तबादले और तैनाती
- श्री आनन्द स्वरूप (IAS-2010)
सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और अन्य पदों से हटाते हुए अब आयुक्त, खाद्य बनाया गया है। - श्रीमती रूचि मोहन रयाल (IAS-2016)
अपर सचिव खाद्य एवं अपर आयुक्त के पद से हटाकर अब आयुक्त-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (आपूर्ति शाखा/आईटी) नियुक्त किया गया है। - श्री प्रकाश चन्द्र (IAS-2017)
समाज कल्याण सहित अन्य पदों से मुक्त कर अब संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की जिम्मेदारी दी गई है। - श्री बंशी लाल राणा (IAS)
निदेशक महिला कल्याण और ICDS के साथ-साथ अब आयुक्त, खाद्य का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। - सुश्री गौरी प्रभात (IAS-2023)
रानीखेत से स्थानांतरित कर अब संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी गढ़वाल बनाया गया है। - सुश्री दीक्षिता जोशी (IAS-2023)
पौड़ी गढ़वाल से स्थानांतरित कर अब संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत नियुक्त किया गया है।
शासन के निर्देश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदभार से तत्काल कार्यमुक्त होकर नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराएंगे।

