बिग ब्रेकिंग: विधानसभा बजट सत्र 2025: सदन में पेश हुआ वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट

विधानसभा बजट सत्र 2025: सदन में पेश हुआ वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट

  • नियम 300 के अंतर्गत सभी विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को सदन में रखा गया
  • सदन में पेश हुआ वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट
  • वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पेश किया बजट
  • प्रधानमंत्री ने विकसित भारत @2047 के लिए प्रेरणा दी है- वित्त मंत्री

  

  • हमारी सरकार ने प्रतीक बजट में सुधार और विकास की राह दिखाई है- वित्त मंत्री
  • भविष्य का रोड मैप पेश किया गया है- वित्त मंत्री
  • 27 जनवरी 2025 को UCC लागू करने का काम किया
  • उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान

देहरादून। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल प्राप्तियाँ लगभग रू० एक लाख एक हजार चौंतीस करोड़ पचहत्तर लाख (रू० 1,01,034.75 करोड़) अनुमानित है, जिसमें रू० बासठ हजार पाँच सौ चालीस करोड़ चौव्वन लाख (रू० 62,540.54 करोड़) राजस्व प्राप्तियाँ तथा रू० अड़तीस हजार चार सौ चौरानवे करोड़ इक्कीस लाख (रू० 38,494.21 करोड़) पूंजीगत प्राप्तियाँ हैं।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व प्राप्तियों में कर राजस्व रू० उन्तालीस हजार नौ सौ सतरह करोड़ चौहत्तर लाख (रू0 39,917.74 करोड़) है, जिसमें केन्द्रीय करों में राज्यांश रू० पन्द्रह हजार नौ सौ दो करोड़ बयानवे लाख (रू0 15,902.92 करोड़) सम्मिलित है।

राज्य के स्वयं के स्रोतों से कुल अनुमानित राजस्व प्राप्ति रू० अठाईस हजार चार सौ दस करोड़ तीस लाख (रू0 28,410.30 करोड़) में कर राजस्व रू० चौबीस हजार चौदह करोड़ बयासी लाख (रू० 24,014.82 करोड़) तथा करेत्तर राजस्व रू० चार हजार तीन सौ पंचानवे करोड़ अड़तालीस लाख (रू० 4395.48 करोड़) अनुमानित है।

व्यय

वर्ष 2025-26 में ऋणों के प्रतिदान (W.M.A. / अर्थोपाय अग्रिम सहित) पर रू० छब्बीस हजार पाँच करोड़ छियासठ लाख (रू0 26,005.66 करोड़), ब्याज की अदायगी के रूप में रू० छः हजार नौ सौ नब्बे करोड़ चौदह लाख (रू0 6,990.14 करोड़), राज्य कर्मचारियों के वेतन-भत्तों आदि पर लगभग रू० अठारह हजार एक सौ सत्तानवे करोड़ दस लाख (रू० 18,197.10 करोड़), सहायता प्राप्त शिक्षण व अन्य संस्थाओं एवं कर्मचारियों के वेतन भत्तों के रूप में लगभग रू० एक हजार चार सौ सैंतालीस करोड़ छब्बीस लाख (रू० 1,447.26 करोड़), पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्तिक लाभों के रूप में रू० नौ हजार नौ सौ सतरह करोड़ चालीस लाख (रू० 9,917.40 करोड़), व्यय अनुमानित है।

वर्ष 2025-26 में कुल व्यय रू० एक लाख एक हजार एक सौ पचहत्तर करोड़ तैंतीस लाख (रू0 1,01,175.33 करोड़) अनुमानित है।

कुल अनुमानित व्यय में से रू० उनसठ हजार नौ सौ चौव्वन करोड़ पैंसठ लाख (रू० 59,954.65 करोड़) राजस्व लेखे का व्यय है तथा रू० इकतालीस हजार दो सौ बीस करोड़ अड़सठ लाख (रू0 41,220.68 करोड़) पूंजी लेखे का व्यय है।

वर्ष 2025-26 के बजट में कोई राजस्व घाटा अनुमानित नहीं है, अपितु रू० दो हजार पाँच सौ पिचासी करोड़ नवासी लाख (रू० 2,585.89 करोड़) का राजस्व अधिशेष (सरप्लस) सम्भावित है।

रू० बारह हजार छः सौ चार करोड़ बयानवे लाख (रू० 12,604.92 करोड़) का राजकोषीय घाटा होने का अनुमान है, जो कि सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 2.94 प्रतिशत है। यह एफ०आर०बी०एम० एक्ट में निर्दिष्ट सीमा के अन्तर्गत है।

वर्ष 2025-26 के अनुमानित प्रारम्भिक शेष रू० सत्तर करोड़ छियालीस लाख (रू० 70.46 करोड़) धनात्मक तथा वर्ष का अन्तिम शेष रू० एक सौ उन्यासी करोड़ अठ्ठासी लाख (रू० 179.88 करोड़) धनात्मक रहना अनुमानित है।