बिग ब्रेकिंग: प्रदेश में 23 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम। पूर्वानुमान जारी, पढ़ें….

प्रदेश में 23 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम। पूर्वानुमान जारी, पढ़ें….

Weather Update: उत्तराखंड में अब मानसून का प्रभाव कमजोर पड़ने के साथ ही अगले कुछ दिनों तक बारिश में कमी आने के आसार हैं।

हालांकि कुछ स्थानों में हल्की बूंदाबांदी के अलावा प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहने के आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी लेटेस्ट पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 23 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 19 सितंबर बृहस्पतिवार को देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं आंशिक बादल के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं प्रदेश में सुबह-शाम तापमान 23 से 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि दोपहर को धूप खिलने के चलते तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

20 सितंबर से 23 सितंबर तक मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर से 23 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि देहरादून सहित पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जनपदों में मौसम सामान्य रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में मानसून की गति फिलहाल कमजोर पड़ चुकी है। उन्होंने बताया कुछ स्थानों में एक से दो दौर की बारिश के अलावा मौसम में कोई बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया अगले तीन-चार दिन किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

174 सड़के अभी भी बंद

पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद प्रदेश भर में अभी भी 174 सड़कें बंद हैं। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद पिछले 4 दिन के भीतर 307 अवरुद्ध मार्गों को खोल दिया गया है वही बंद पड़ी सड़कों को भी मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं।

अक्टूबर पहले सप्ताह में विदा होगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में इस सितंबर के महीने मानसून की एक्टिविटी बनी रहेगी। वही अक्टूबर पहले सप्ताह में मानसून की विदाई की संभावना है।