बिग ब्रेकिंग: वायरल ऑडियो मामले में थानाध्यक्ष निलंबित

वायरल ऑडियो मामले में थानाध्यक्ष निलंबित

उत्तराखंड। वायरल ऑडियो के मामले में SSP उधम सिंह नगर ने सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष पंतनगर को निलंबित कर दिया है।

  • प्रकरण में विस्तृत विभागीय जांच के दिए आदेश, जांच उपरांत दिया जाएगा दीर्घ दंड।
  • एएसपी/सीओ सिटी रुद्रपुर द्वारा आंतरिक तथ्यात्मक आख्या प्रेक्षित की गई थी।
  • SSP ऊधम सिंह नगर की अधिकारियों / कर्मचारियों को सख्त चेतावनी

यदि पद पर रहते हुए किसी अधिकारी / कर्मचारी द्वारा किसी पीड़ित, फरियादी, वादी, प्रतिवादी और महिला के साथ किसी प्रकार की अश्लील हरकतों की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ दीर्घ दंडात्मकत कार्यवाही की जाएगी।

जनपद उधम सिंह नगर के पंतनगर में बीते दिनों चल रहे महिला से अश्लील बातों के आरोप प्रकरण में बड़ी कार्यवाही हुई है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद महिला से अश्लील बात करने वाले थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी को सस्पेंड कर दिया गया है।

बता दें कि, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान पंतनगर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी पर महिला से अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए ऑडियो क्लिप जारी की गई थी।

मीडिया में आडियो के प्रचलन के बाद भी थानाध्यक्ष पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद आज पुनः विधायक बेहड़ प्रेस वार्ता कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।