बिग ब्रेकिंग: IAS और IPS अधिकारियों के ट्रांसफर। देखें लिस्ट….

IAS और IPS अधिकारियों के ट्रांसफर। देखें लिस्ट….

उत्तरप्रदेश। लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर भी शुरू हो गया है। यूपी में IPS अधिकारियों के बाद अब IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए है।

मंगलवार को एक दर्जन से ज्यादा IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए है। मुरादाबाद, सीतापुर, सहारनपुर, कासगंज समेत कई जिलों के डीएम बदल दिए गए है।

IAS अभिषेक आनंद सीतापुर के डीएम बनाए गए है। कानपुर नगर आयुक्त शिव शरण अप्पा चित्रकूट डीएम बनाये गए हैं।

मुरादाबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह पद से हटा दिए गए हैं। उनकी जगह अनुज कुमार सिंह को मुरादाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है।

वहीं IAS दुर्गा शक्ति नागपाल को लखीमपुर खीरी का जिलाधिकारी बनाया गया है। IAS नागेंद्र सिंह को बांदा जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है।

IAS शिवशरनप्पा जीएन को डीएम चित्रकूट बनाया गया है। जबकि IAS रवीश गुप्ता को बस्ती का डीएम नियुक्त किया गया है।

इन जिलों के बदले जिलाधिकारी
  • IAS अजय द्विवेदी को जिलाधिकारी श्रावस्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • IAS मधुसूदन हुकली कौशांबी डीएम बनाए गए हैं। साथ ही
  • IAS मनीष बंसल सहारनपुर के नए जिलाधिकारी बनाये गए है।
  • राजेन्द्र पेंसिया संभल के नए जिलाधिकारी बनाये गए हैं।
  • आशीष पटेल हाथरस के नए डीएम बनाये गए हैं।
  • IAS मेधा रूपम कासगंज की जिलाधिकारी बनाई गई है।
इन जिलों के बदले कप्तान
  • वहीं सहारनपुर के एसएसपी रहे विपिन टाडा को मेरठ का एसएसपी बनाया गया है।
  • आईपीएस हेमराज मीना को आजमगढ़ का एसपी बनाया गया है।
  • बरेली एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है।
  • आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य को बरेली का एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवान को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है।
  • प्रतापगढ़ के एसपी सतपाल को मुरादाबाद जिले का एसएसपी बनाया गया है।
  • चन्दौली एसपी डॉ. अनिल कुमार द्वितीय को प्रतापगढ़ का एसपी नियुक्त किया गया है।
  • एसपी रेलवे आगरा आदित्य लांगहे को चंदौली का एसपी नियुक्त किया गया है।