हादसा: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग। 12 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग। 12 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है।मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया। जहां राज्य के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया।फैक्ट्री में लगातार धमाके हो रहे हैं। जिसकी वजह से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं।

इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई है वहीं 100 लोग घायल हो गए हैं।हरदा शहर में मगरधा रोड पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई।

फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के 50 से ज्यादा घरों में आग लगी है। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

हादसे में एक दर्जन से अधि‍क लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों के स्‍वजनों को चार-चार लाख की सहायता राश‍ि दी जाएगी।इसके साथ ही घायलों को हरसंभव मदद दी जाएगी। उपचार निशुल्‍क किया जाएगा।

फैक्ट्री से उठतीं आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत और 100 से अध‍िक घायलों की सूचना है। मौके पर सड़क पर यहां-वहां शव पड़े देखे जा रहे हैं।

बताया जाता है कि 100 से अधिक लोग अभी भी इस फैक्‍ट्री में फंसे हुए हैं। फैक्‍ट्री में रह-रहकर अभी भी धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। अपुष्‍ट सूत्रों के अनुसार इस हादसे में एक दर्जन से अध‍िक मौतों की जानकारी मिल रही है। यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है।

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। बताया जाता है कि फैक्ट्री में विस्फोट के वक्त 250 से ज्यादा मजदूर अंदर काम कर रहे थे।

इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा जा रहा है।हमीदिया में डॉक्टरों को हाई अलर्ट पर रखा गया। घायलों को भोपाल और इंदौर भी भेजा जाएगा।

आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से निकलकर भागे। हताहत होने वालों में सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या बताई जा रही है।

घायलों को एंबुलेंस सहित पुलिस और जिला प्रशासन के विभिन्न वाहनों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही नजदीकी जिले नर्मदापुरम और बैतूल से भी चिकित्सा सहायता पुलिस बल भेजा जा रहा है।

दूसरी तरफ, सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने हरदा के डीएम को फोन करके घटना की जानकारी ली और बचाव कार्य तेज करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने हादसे की वजह पता करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कहा जा रहा है कि किसी कारणवश फैक्ट्री के अंदर आग लग गई और देखते ही देखते ये आग वहां रखे बारुद के ढेर तक पहुंच गई। जिसके बाद धमाके शुरु हो गए। वहीं अभी तक साफ नहीं हो सका है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कितना बारुद रखा था। इसके अलावा अभी तक ये भी साफ नहीं हो सका है कि कुल कितने का नुकसान हुआ है।