अपराध: दून के चकराता में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या

दून के चकराता में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या

उत्तराखंड में एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़की से प्यार करने पर एक युवक को खौफनाक मौत की सजा मिली है। लड़के के परिजनों का आरोप है कि, लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते उसकी हत्या कर उसका शव फेंक दिया गया है।

हैरान करने वाला मामला देहरादून जिले के चकराता ब्लॉक के लाखामंडल क्षेत्र से सामने आया है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है। चकराता ब्लॉक के लाखामंडल क्षेत्र के म्युडाकी छानी गडाड में एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

वही मृतक के भाई ने इसे सीधा हत्या करार देते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें मृतक के भाई ने दो नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या का कारण एक लड़की से युवक का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि, घटना स्थल पर जाकर जांच की जा रही है। वापस चकराता लौटने के बाद तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी।

वही सुभाष पुत्र नत्थू दास निवासी सिलामू के अनुसार सोमवार सुबह 5 बजे उसे लाखामंडल क्षेत्र के लोगों से सूचना मिली कि उसके भाई सोनू दास उम्र 32 वर्ष पुत्र नत्थू दास की हत्या कर किसी ने गडाड छानी में शव रखा हुआ है।

बताया है कि, जब वह मौके पर गया तो उसके भाई का शव गडाड में एक ग्रामीण की छानी में रखा था। जिस पर चोटों के कई निशान थे। उधर मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर शव को विकासनगर मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपने गांव से 15 किमी लाखामंडल यूटिलिटी से गया था। बताया जा रहा है कि लाखामंडल क्षेत्र में मृतक सोनू दास के किसी लड़की से प्रेम संबंध थे। युवती के परिजनों को युवती का रिश्ता पसंद नहीं आया है। जिसकी वजह से सोनू की हत्या करनी बताई जा रही है।

वही थाना अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा का कहना है कि, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। बताया कि मृतक के भाई सुभाष की तहरीर मिली है और बताया कि चकराता से लाखामंडल जांच के लिए आए हैं।

वापस लौटने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि युवक के माथे, सिर के पीछे व कमर पर चोटों के निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए विकास नगर भेज दिया है।

वही जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी और कहां कि, प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आ रहा है।

बताया कि मृतक अपने गांव से 15 किमी दूर दूसरे गांव में क्यों आया। इससे स्पष्ट है कि वह प्रेम संबंध का कहीं ना कहीं मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा है।