बड़ी खबर: दो वर्षों से फरार करोडों की ठगी का इनामी अपराधी गिरफ्तार। 18 मुकदमें थे दर्ज, पढ़ें….

दो वर्षों से फरार करोडों की ठगी का इनामी अपराधी गिरफ्तार। 18 मुकदमें थे दर्ज, पढ़ें….

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना

  • जेकेवी मल्टी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी का डायरेक्टर को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने किया गिरफ्तार।
  • सोसायटी में निवेश के नाम पर रकम दुगनी करने का झांसा देकर की थी करोड़ो की ठगी।
  • एसएसपी, एसटीएफ की शातिर ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में लिस्ट में 51वां गिरफ्तार।
  • शातिर अन्तर्राज्यीय ठग को गाजीपुर, लखनऊ से किया गिरफ्तार।

उत्तराखंड। शातिर व इनामी अपराधियों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा एक और बड़ी कामयाबी हासिल की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा खतरनाक शातिर व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अब तक “51 शातिर व खतरनाक इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी एसटीएफ द्वारा की जा चुकी है।

स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु की गई कार्यवाही के फलस्वरूप कल दिनाँक 20-10-23 को सीओ एसटीएफ श्री सुमित पाण्डे द्वारा गठित टीम द्वारा थाना खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर से एफ0आई0आर0 नं0 329/2021 धारा 420,409,467,468, 120बी भा0द0वि0 व 3 UPID Act तथा थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल एफ0आई0आर0 नं0 213/2022 धारा 420,406,120बी भा0द0वि0 व 3 UPID Act में वांछित 25000 रु.के ईनामी अपराधी विकास नाथ त्रिपाठी पुत्र श्री भरत त्रिपाठी निवासी ग्राम बोझिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच(उत्तर प्रदेश) को गाजीपुर,लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कल हमारी टीम के द्वारा एक शातिर अन्तर्राज्यीय ठग को गाजीपुर से गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर उत्तराखण्ड और यूपी में धोखाधड़ी व ठगी के करीब 18 मुकदमें दर्ज हैं।

यह एक तरह का आर्गेनाइज क्राइम था जिसमें इसके द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर, एक जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव नामक सोसाइटी बनाकर , उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व बिहार में अपनी ब्रांच खोलकर लोगों से भिन्न-भिन्न स्कीमों में ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए की धनराशि निवेश करवाकर गबन किया गया था।

उपरोक्त समिति की खटीमा तथा हल्द्वानी में भी ब्रांच थी जिसमें खटीमा में लोगों का करीब एक करोड़ 25 लाख तथा हल्द्वानी में करीब 90 लाख रु0 का गबन अभियुक्तगणों द्वारा किया गया था। अभियुक्त विकास नाथ त्रिपाठी उपरोक्त सोसाइटी में डायरेक्टर के पद पर था।

अभियुक्त विकास नाथ त्रिपाठी थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर में मुकदमा अपराध संख्या 329/ 2021 धारा 420,409,467,468,120 बी व 3 UPID Act तथा थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल के एफ0आई0आर0 नं0 213/2022 धारा 420,406,120बी भा0द0वि0 व 3 UPID Act के तहत पंजीकृत उपरोक्त अभियोगों में वांछित था तथा लम्बे समय से फरार चल रहा था।

इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा 25 अगस्त 2023 को 25000 रु0 का ईनाम घोषित किया था, करीब 2 वर्ष के बाद कल शाम गाजीपुर लखनऊ के एक होटल से इसकी गिरफ्तारी की गयी है जिसे देर रात्रि थाना खटीमा में टीम द्वारा दाखिल किया गया है। इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी हमारी टीमें कार्य कर रही हैं शीघ्र ही आगे और भी गिरफ्तारियाँ की जायेंगी।

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि सोसायटी के निदेशक, अधिकारी, कर्मी अशिक्षित, गरीब, बेरोजगारों को कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देते थे। इस बाबत उनका सोसायटी में खाता खुलवाया जाता और रकम जमा कराई जाती। बाद में बैंक खातों के जरिये जमा रकम को सोसायटी के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता था।

वहां से रकम का गबन हो जाता था। अभी तक की जाँच-पड़ताल से 02 करोड़ से ज्यादा का गबन सामने आया है। वहीं अन्य राज्यों की शाखाओं का गबन मिलाकर घोटाला कई करोड़ों तक पहुंच सकता है

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • विकास नाथ त्रिपाठी पुत्र श्री भरत त्रिपाठी निवासी ग्राम बोझिया पोस्ट लोहियानगर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच(उत्तर प्रदेश) वर्तमान पता- 20 A मानस विहार, विंध्यवासिनी होटल के निकट कुर्मांचल नगर लखनऊ(उत्तर प्रदेश) उम्र 38 वर्ष*

अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः

  1. FIR 329/21 धारा 420,409,467,468 भा0द0वि0 व 03 यू0पी0आई0डी0 एक्ट कोतवाली खटीमा जनपद-ऊधम सिंह नगर
  2. FIR 213/22 धारा 420 भा0द0वि0 थाना हल्द्वानी जनपद-नैनीताल
  3. FIR NO. 187/2022 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,बरेली(उत्तर प्रदेश)
  4. FIR NO. 220/2021 धारा 420,406 भा0द0वि0 थाना शोहरतगढ,सिद्दार्थ नगर(उत्तर प्रदेश)
  5. FIR NO. 222/2022 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,बरेली(उत्तर प्रदेश)
  6. FIR NO. 223/2022 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,बरेली(उत्तर प्रदेश)
  7. FIR NO. 232/2022 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,बरेली(उत्तर प्रदेश)
  8. FIR NO. 339/2020 धारा 420,406 भा0द0वि0 थाना छावनी,बस्ती(उत्तर प्रदेश)
  9. FIR NO. 405/2021 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 कोतवाली नगर,एटा(उत्तर प्रदेश)
  10. FIR NO. 415/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना-किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
  11. FIR NO. 416/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
  12. FIR NO. 417/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
  13. FIR NO. 418/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
  14. FIR NO. 420/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
  15. FIR NO. 494/2022 धारा 420,406,352,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
  16. FIR NO. 505/2021 धारा 420,406भा0द0वि0 थाना गजरौला,जनपद-अमरोहा(उत्तर प्रदेश)
  17. FIR NO. 682/2022 धारा 420,406,504,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर,जनपद-एटा(उत्तर प्रदेश)
  18. FIR NO. 849/2019 धारा 420,406,467,468,471,323,504,506,120’B’ भा०द०वि० थाना थाना-हरिपर्वत,नगर(कमिश्नरेट आगरा)

गिरफ्तार करने वाली टीम, एसटीएफ कुमाऊं यूनिट

  1. उ०नि० चेतन रावत
  2. उ०नि० नवीन जोशी
  3. अ०उ०नि० प्रकाश भगत
  4. हे०का० रियाज अख्तर
  5. हे०का० सुरेंद्र कनवाल
  6. का० मोहित वर्मा