अपराध: जंगल में खून से लथपथ मिला युवक का शव। हत्या की आशंका, मचा हड़कंप

जंगल में खून से लथपथ मिला युवक का शव। हत्या की आशंका, मचा हड़कंप

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना

रुद्रपुर। काशीपुर एनएच-74 स्थित भगवानपुर गांव से सटे जंगल में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के पास पुलिस को हॉकी और बेस बॉल का डंडा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के जंगल में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक कल शाम से गायब चल रहा था। शव के पास झाड़ियों से पुलिस को हॉकी और बेस बॉल का डंडा भी बरामद हुआ है।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस सहित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की बाइक और मोबाइल भी गायब है।

मृतक की पहचान अरुण वर्मा निवासी डिबडिबा सुभाष रामपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। परिजनों ने अरुण की हत्या कर शव जंगल में फेकने की आशंका जताई है। वही पुलिस को मौके से लाठी डंडे भी बरामद हुए है। इसके अलाव मृतक का मोबाइल और बाइक गायब है।

घटना की सूचना पर सीओ, एसपी सीटी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। इसके अलावा साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम सभा डिबडिबा के सुभाष नगर निवासी राजमिस्त्री अमित वर्मा का सबसे छोटा बेटा अरुण वर्मा रविवार की शाम घर से बाइक लेकर रुद्रपुर के लिए निकला था। जब देर रात वह घर नहीं आया तो परिवार ने उसकी काफी खोजबीन शुरू की।

लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। साथ ही उसका फोन बंद आ रहा था। सोमवार की दोपहर तक परिजन और गांव के लोग अरुण की खोजबीन के लिए आस-पास के गांवों में भटकते रहे। शाम साढे पांच बजे सूचना मिली कि भगवानपुर गांव से सटे काशीपुर हाईवे एनएच 74 के किनारे स्थित जंगल में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है।

जिसकी खबर लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सदर अनुषा बडोला, एसएसआई अर्जुन गिरि सहित पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गयी। हाईवे से करीब 200 मीटर दूर अरुण का शव पड़ा हुआ था। मृतक के सर पर घाव के निशान मिले है।

सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की, तो झांडियों से टीम को एक हॉकी और एक बेसबॉल का डंडा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।