गुड न्यूज: उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के 1550 पदों पर जल्द होगी भर्ती

उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के 1550 पदों पर जल्द होगी भर्ती

Recruitment 2023: बेरोजगारी की मार झेल रहे और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

जल्द ही उत्तराखंड पुलिस फोर्स में कॉन्स्टेबल के 1550 पदों पर भर्ती आने वाली है। जिसकी घोषणा पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है।

सीएम धामी ने कहा कि, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को भर्तियों की जांच के आदेश दिए गए है। कहा कि STF की जांच में नकल होने की बात सामने आई थी जिसकी जांच की गई और अब आरोपी जेल में सजा काट रहे है।
उन्होंने कहा कि, जल्द ही 1550 पदों पर भर्ती होगी। साथ ही उन्होंने नए भर्ती जवानों को बधाई भी दी है।