Job Update: DBUU ने निकाली विभिन्न पदों पर भर्तियां। जल्द करें आवेदन

DBUU ने निकाली विभिन्न पदों पर भर्तियां। जल्द करें आवेदन
 

देहरादून। विभिन्न कार्यक्षेत्र में अनुभवी, मेहनती और दक्ष लोगों के लिए देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में काम करने का सुनहरा मौक़ा है। दरअसल, यूनिवर्सिटी के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्तियाँ की जा रही हैं, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ग्राफ़िक डिज़ाइनर, सोशल मीडिया मैनेजर, मेस मैनेजर, हॉस्टल मैनेजर, हॉस्टल वार्डन, स्टोर कीपर और ड्राईवर के पदों पर भर्तियाँ की जा रही हैं, जिसमें ग्राफ़िक डिज़ाइनर, सोशल मीडिया मेनेजर, हॉस्टल वार्डन और स्टोर कीपर के लिए कम से कम तीन साल का अनुभव आवश्यक है।

जबकि हॉस्टल मेनेजर और मेस मेनेजर के लिए दो साल और ड्राईवर के लिए पांच साल का अनुभव होना आवश्यक है। वेतन यूनिवर्सिटी मानकों के अनुरूप प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडेटा hr@dbuu.ac.in  पर मेल कर सकते हैं अथवा किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी हेतु यूनिवर्सिटी टोल फ्री नंबर 18001034049 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन प्रकाशित होने के सात दिनों के अन्दर अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा।