Weather Alert: उत्तराखंड में अगले चार दिन बढ़ेगा तापमान, सताएगी गर्मी। चेतावनी जारी

उत्तराखंड में अगले चार दिन बढ़ेगा तापमान, सताएगी गर्मी। चेतावनी जारी

Weather Alert: उत्तराखंड में कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन में मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ने की चेतावनी जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें तो मैदानी क्षेत्र में तीन से चार, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। बात करें बीते दिनों की तो सोमवार को राजधानी में तापमान सामान्य से 1 डिग्री ऊपर 32.8 दर्ज किया गया।

नई टिहरी का तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। वही मसूरी का 22 डिग्री। प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। बता दें कि, देहरादून में दोपहर के बाद से ही कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलने लगी, जिससे वाहन सवारों समेत राहगीरों को दिक्कत हुई।