शर्मनाक: चाचा ने नाबालिग भतीजी संग किया दुष्कर्म। चाचा-चाची गिरफ्तार, भेजा जेल

चाचा ने नाबालिग भतीजी संग किया दुष्कर्म। चाचा-चाची गिरफ्तार, भेजा जेल
लालकुआं में रिश्ते शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेले चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी का रेप कर दिया। पीड़िता ने खुद के साथ हुए रेप की जानकारी पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी चाचा और साथ देने वाली चाची को भी आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना लालकुआं कोतवाली इलाके की है। बताया गया कि लालकुआं में रहने वाली एक महिला ने बीते 1 अप्रैल दिन शनिवार को पुलिस में तहरीर देकर बताया कि, उसकी नाबालिग लड़की घर से गयब हो गई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

इधर मामले की जांच कोतवाली पुलिस की उपनिरीक्षक रंजनी आर्य को सौंपी, जिसके बाद उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू की,  जिसमें पुलिस को उसके मोबाइल नंबरों की लोकेशनों से पता चला कि, लड़की आगरा में है।

जिसके बाद तुरंत ही पुलिस आगरा पहुंची जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को सही-सलामत उसकी चाची मंजू देवी के घर से बरामद कर लिया इसी दौरान नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि, उसके साथ उसके सौतेले चाचा ने दुष्कर्म किया है।
जिस पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने तुरंत ही आरोपी चाचा मुकेश यादव और उसका साथ देने वाली लड़की की चाची मंजू देवी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया।

 

इधर, पुलिस को पूछताछ में चला कि, लड़की की चाची मंजू ने अपने पहले पति को दो साल पहले छोड़ दिया था जिसके बाद वह आगरा निवासी अपने दूसरे पति मुकेश यादव के साथ मथूरा आगरा में रह रहीं थी इसी दौरान बीते एक अप्रैल दिन शनिवार की दोपहर लड़की चाची मंजू देवी लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंची।

जहां उसने लड़की को मिलने के लिए बुलाया जिसके बाद लड़की रेलवे स्टेशन पहुंची इसी दौरान उसकी चाची मंजू देवी से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ आगरा ले गई।

वहीं आगरा ले जाकर उसने अपने दुसरे पति मुकेश यादव के साथ उसकी शादी करने का दवाब बनाया। जब लड़की नहीं मानी तो उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया, जिसके बाद उन्होंने लड़की को बीती 5 अप्रैल को लालकुआं वापस भेज दिया।

वहीं पुलिस को लड़की की चाची से पता चला कि, वह लड़की की शादी कर उसे गलत कामों में धकेलने वाले थे फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की की चाची मंजू देवी और उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 एवं 3/4 वा 16/17 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।