ब्रेकिंग: हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग में ANM के 824 पदों पर नियुक्ति का रास्ता किया साफ

स्वास्थ्य विभाग में ANM के 824 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

देहरादून। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने प्रदेश में ANM की भर्ती को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि, भर्ती प्रक्रिया में ANM की चयनित सूची में हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है।

कोर्ट केस सुनवाई के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में 824 ANM की नियुक्ति का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। दरअसल, चिकित्सा चयन आयोग की ओर से भर्ती प्रक्रिया का परिणाम घोषित कर जिलों के CMO स्तर पर अभ्यर्थियों के वेरिफिकेशन किया जाना था।

जिसके बाद मेरिट के आधार पर अस्पतालों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जानी थी। लेकिन इससे पहले ही यह मामला नैनीताल हाईकोर्ट पहुंच गया।