बिग ब्रेकिंग: केंद्रीय विद्यालय ने इस परीक्षा के एडमिट कार्ड किये जारी। ऐसे करें डाउनलोड

केंद्रीय विद्यालय ने इस परीक्षा के एडमिट कार्ड किये जारी। ऐसे करें डाउनलोड

KVS Admit Card 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन में प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।

केवीएस ने आज पीआरटी के अलावा पीजीटी और हिंदी ट्रांस्लेटर एग्जाम का भी एडमिट कार्ड जारी किया है। बता दें कि, परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि, एडमिट कार्ड में दिए दिशा-निर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने प्राइमरी टीचर (PRT) सहित अन्य एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 18 फरवरी 2023 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने केवीएस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।

केवीएस में पीजीटी के 1409 पद, टीजीटी के 3176 पद, पीआरटी के 6414 पद सहित अन्य कई पदों पर भर्ती होगी। पीआरटी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस चेक कर सकते हैं।