बड़ी खबर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त ARTO, काटे चालान

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त ARTO, काटे चालान

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एक सप्ताह लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। मगर उसके बावजूद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं और सड़कों पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चला रहे हैं।

इसके साथ ही ओवरलोडिंग की वजह से कई हादसे भी हो रहे हैं। इसको देखते हुए हरिद्वार एआरटीओ रश्मि पंत ने अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों के ताबड़तोड़ चालान काटे।

एआरटीओ रश्मि पंत का कहना है कि, पिछले सप्ताह जन जागरूकता अभियान चलाया गया था, जिसमें लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, मगर उसके बावजूद भी लोग बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे हैं।

आज हमारे द्वारा इस पर कार्यवाही की गई। अभी तक हमारे द्वारा 55 चालान की कार्रवाई की गई। इसमें 35 चालान बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने पर काटे गए। जिले में लगातार एक्सीडेंट की घटनाएं हो रही है इसको देखते हुए हमारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।