बड़ी खबर: भारतीय सेना में शामिल हुए 314 नव सैन्य अधिकारी। उत्तराखंड के 29 अधिकारी बने सेना का हिस्सा

भारतीय सेना में शामिल हुए 314 नव सैन्य अधिकारी। उत्तराखंड के 29 अधिकारी बने सेना का हिस्सा

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड की अंतिम पग बाधा पार करते ही भारतीय सेना में 314 नव सैन्य अधिकारी शामिल हो गए हैं।

इसके अलावा 11 मित्र देशों के 30 युवा सैन्य अधिकारी भी अपने देश की सेनाओं के अंग बन गए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड के 29 सैन्य अधिकारी भी देश की सेना के हिस्सा बन गए हैं।

इस अवसर पर बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमान के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली।

आज सुबह चैटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर पीओपी का शुभारंभ हुआ। इस दौरान इन जेंटलमैन कैडेट्स का उत्साह देखते ही बन रहा था।

परेड के पश्चात पीपिंग वोट सेरिमनी में भाग लेने के बाद ये जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना के हिस्सा बन गए हैं।

ओवरआल बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इस बार पवन कुमार को स्वार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। यही नहीं स्वर्ण पदक भी पवन कुमार के नाम रहा।

जबकि अभिषेक शर्मा को रजत पदक टीजीसी तथा प्रापु लिखित को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर देश विदेश के तमाम गणमान्य व्यक्ति व नव सैन्य अधिकारियों के परिजन शामिल रहे।

इस बार IMA की पीओपी में 11 मित्र देशों के 30 कैडेट्स भी पास आउट होकर अपने देश की सेना में शामिल हो गए।

पीओपी में इस बार सर्वाधिक उत्तर प्रदेश से 51 और हरियाणा से 30 कैडेट पास आउट हो रहे है। सैनिक बाहुल्य उत्तराखंड से 29 जेंटलमैन कैडेट्स ने पीओपी की पगबाधा पार करते ही नव सैन्य अधिकारी के रूप में देश सेवा में शामिल होने की शपथ ली है।

देश के विभिन्न राज्यों के पास आउट होने वाले अधिकारी

  • आंध्र प्रदेश के 4
  • अरुणाचल 1
  • असम से 4
  • बिहार 24
  • चंडीगढ़ 2
  • छत्तीसगढ़ 4
  • दिल्ली 13
  • गुजरात 5
  • हरियाणा 30
  • हिमाचल प्रदेश 17
  • जम्मू कश्मीर 9
  • झारखंड 2
  • कर्नाटक 9
  • केरल 10
  • लद्दाख 1
  • मध्य प्रदेश 15
  • महाराष्ट्र 21
  • मणिपुर 2
  • मिजोरम 3
  • नागालैंड 1
  • उड़ीसा 1
  • पंजाब 21
  • राजस्थान 16
  • तमिलनाडु 7
  • तेलंगाना 2
  • त्रिपुरा 1
  • उत्तर प्रदेश 51
  • पश्चिम बंगाल 8
  • उत्तराखंड 29

इसके अलावा 11 मित्र देशों के 30 कैडेट्स भी आईएमए से पास आउट होकर अपने देश की सेनाओं में शामिल होंगे।

मित्र देशों के कैडेट्स

  • भूटान के 13
  • मालदीव के 3
  • म्यांमार के 1
  • नेपाल 2 श्रीलंका 4
  • सूडान 1
  • तजाकिस्तान 2
  • कजाकिस्तान 2
  • तंजानिया 1
  • तुर्किस्तान 1
  • वियतनाम 1
  • उज्बेकिस्तान 1