एक्सक्लूसिव: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े की पुलिस पर फायरिंग। दो पुलिसकर्मी घायल

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े की पुलिस पर फायरिंग। दो पुलिसकर्मी घायल

सलमान मलिक
रुड़की। लक्सर में दिनदहाड़े बदमाशों ने पुलिस पर दनादन फायर झोंक डाली। जहां बदमाशों की गोली से दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।

वहीं लक्सर के ओवरब्रिज पर ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों पर बेखौफ बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। वहीं बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनो घायल पुलिस कर्मियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आला आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की जानकारी जुटाने लिए स्थानीय लोगों से फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है। मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।