गजब: यहां दुकानों का अवैध निर्माण लगातार जारी। बेखबर प्रशासन

यहां दुकानों का अवैध निर्माण लगातार जारी। बेखबर प्रशासन

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों पर लगातार कार्यवाही कर रहा है पर कई जगह अवैध निर्माणों को विभाग भी अनदेखा कर रहा है। आपको बता दें कि, रहमतपुर गाँव के मार्ग पर दो दुकानों का अवैध निर्माण धड़ल्ले से खुलेआम जारी है।

जिस पर शायद विभागीय अधिकारी मेहरबान नजर आ रहे है। हालांकि इसी मार्ग पर एक अवैध कॉलोनी भी बनी हुई है। सूत्रों से खबर है कि, कॉलोनी के बाहर विकास प्राधिकरण द्वारा एक बोर्ड भी लगाया गया था, जिसमे खरीदारों को खबरदार किया गया था पर भू माफियाओं ने उक्त बोर्ड को उखाड़ फेंका हैं और कॉलोनी के भीतर निर्माण भी किया जा रहा है, जिस पर विकास प्राधिकरण कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा है।

बताया जाता है कि, इन भू माफियाओं को सफेद पॉश नेताओ का भी संरक्षण हैं, जिसकी वजह से विभाग ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा है।