अपराध: यहां नदी किनारे मिली युवक की लाश। क्षेत्र में सनसनी

यहां नदी किनारे मिली युवक की लाश। क्षेत्र में सनसनी

उत्तराखंड का ऊधम सिंह नगर जिला अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। अब किच्छा में दो दिनों से लापता युवक का शव गौला नदी किनारे मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आशंका जताई जा रही है कि, युवक की हत्या कहीं और की गई थी और शव गौला नदी में फेंका गया है। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार शम्भू पुत्र सुशील दफादार निवासी रेलवे कॉलोनी वार्ड नंबर 6 बंडीया किच्छा जंगल से लकड़ी एकत्र कर अपने परिवार की गुजर बसर करता था।

बताया जा रहा है कि, मंगलवार को भी वह घर से निकला था। शाम को जब घर लौट कर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन शम्भू का कही पता नहीं चल पाया।

आज सुबह जब उसका भाई रवि खोजबीन करते हुए जंगल मंे घूम रहा था तो शव गौला नदी के किनारे मिल गया। उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान है।

साथ ही चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ ओमप्रकाश शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू की। इसके कुछ समय बाद वारदात वाली जगह डाग स्क्वाड भी पहुंच गया। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेंगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।