गुड़ न्यूज़: पुलिस विभाग में नौकरी का इंतजार खत्म। UKPSC जल्द जारी करेगा इन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन

पुलिस विभाग में नौकरी का इंतजार खत्म। UKPSC जल्द जारी करेगा इन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) जल्द ही पुलिस कांस्टेबल-पीएसी, आईआरबी के पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। सूचना के अनुसार भर्ती का नोटिफिकेशन अक्टूबर माह में जारी किया जाएगा।

जिसमें भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स होंगी। जो उम्मीदवार लंबे समय से पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, ये उनके लिए अच्छा मौका है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वह आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने तक का इंतजार करें, उसके बाद ही आगे की आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।

इस बात की जानकारी UKPSC के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार की अध्यक्षता में बीते सोमवार को आयोग की बैठक में शासन द्वारा दी गई है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल (पीएसी/आईआरबी/अग्नि सुरक्षा अधिकारी), कांस्टेबल, SI के साथ फॉरेस्ट गार्ड, असिस्टेंट अकाउंटेंट और लेखपाल के पदों पर भी भर्ती निकालेगा।

पुलिस कांस्टेबल (पीएसी/आईआरबी/अग्नि सुरक्षा अधिकारी) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की तारीख 18 दिसंबर 2022 को जारी की जाएगी।

सब इंस्पेक्टर/ लेखपाल के पदों के लिए नोटिफिकेशन 14 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की तारीख 8 जनवरी 2023 होगी।

फॉरेस्ट के पदों के लिए नोटिफिकेशन 21 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की तारीख 22 जनवरी 2023 होगी।

अकाउंटेंट असिस्टेंट के पदों के लिए नोटिफिकेशन 28 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की तारीख 12 फरवरी 2023 होगी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा इस साल अक्टूबर-नवंबर माह में प्राथमिकता के आधार पर 3-4 महत्वपूर्ण परीक्षाओं का विमोचन जारी किया जाएगा। दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में 3-4 परीक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।