बड़ी खबर: सट्टा लगाते हुए विधानसभा चुनाव 2022 का विधायक प्रत्याशी गिरफ्तार

सट्टा लगाते हुए विधानसभा चुनाव 2022 का विधायक प्रत्याशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव 2022 से चर्चाओं में आए और अपने चुनाव में उसने कई विवादित बयान दिए। उस समय नशे पर उनका कहना था कि, विधायक बने तो चरस की तस्करी को नहीं रोकेंगे।

लेकिन अब उसे पुलिस ने सट्टे के मामले में गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद हल्द्वानी में ही नहीं पूरे प्रदेश में इस बात की खूब चर्चा हो रही है। रामपुर रोड स्थित एक गली में सट्टा लगा रहा था।

उसी गली में चेकिंग करते हुए पहुंची पुलिस ने शख्स को दबोच लिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आपको बता दे कि, विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्याशी बने राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको को पुलिस ने सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। बुधवार की रात रामपुर रोड स्थित फास्ट फूड वाली गली में चेकिंग की गई। इस दौरान एक युवक खुलेआम 10 रुपये लाओ 100 लेकर जाओ कहकर सट्टा लगा रहा था।

मंगलपड़ाव पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीप नेगी ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको बताया है। जाको हाल में हुए विधानसभा चुनाव 2022 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमा चुका है। उसकी जमानत जब्त हो गई थी।

बताते चले कि, जाको का नशे के कारोबार से पुराना नाता है। स्मैक तस्करी व चरस तस्करी में जाको जेल जा चुका है। पहाड़ से चरस लाकर वह शहर में तस्करी करता था। पुलिस जाको का पुराना रिकार्ड भी खंगाल रही है।