बड़ी खबर: दरोगा भर्ती परीक्षा भी की होगी जांच। पुलिस मुख्यालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव

दरोगा भर्ती परीक्षा भी की होगी जांच। पुलिस मुख्यालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव

देहरादून। राज्य में 2015-16 में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा भी विवादो में आ घिरी है। पुलिस मुख्यालय ने शासन को जांच के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। खास बात यह है कि, ये जांच विजिलेंस द्वारा कराए जाने का प्रस्ताव मुख्यालय से शासन के गृह विभाग को भेजा गया है।

सूत्रों ने ये प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है। आपको बताते चलें कि, 339 अभ्यर्थी परीक्षा देकर दरोगा बने थे।

दरअसल, UKSSSC पेपर लीक मामले में की जा रही जांच में एसटीएफ द्वारा कल पंतनगर विश्व विद्यालय के रिटायर्ड असिस्टेंट Estiblisemt ऑफिसर दिनेश चंद जोशी को गिरफ्तार किया गया था।

दरोगा भर्ती की परीक्षा भी पंतनगर विश्व विद्यालय द्वारा ही कराई गई थी, तमाम चल रही चर्चाएं व शिकायतों के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने जांच कराने संबंधी प्रस्ताव भेज दिया है।