अपराध: बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या। क्षेत्र में सनसनी

बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या। क्षेत्र में सनसनी

रुड़की के तासीपुर में वृद्ध महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। वृद्ध महिला अपनी बेटी के साथ घर पर अकेली रहती थी, हत्या के वक्त मृतका महिला की बेटी घर से बाहर गई हुई थी। बेटी ने घर वापस आकर देखा तो वृद्ध महिला का शव लहूलुहान फर्श पर पड़ा मिला।

महिला की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना जानकारी जुटाने में जुट गई। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।

सीओ मंगलौर पंकज कुमार गैरोला ने बताया कि, वृद्ध महिला लीलावती जिसकी उम्र 80 वर्ष के लगभग है और अकेले घर में अपनी बेटी के साथ रहती थी।

अज्ञात लोगों द्वारा महिला की गला रेत का हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।