अजब-गजब: यहां प्रेमी युगल ने लगाई छत से छलांग। प्रेमी की टूटी टांग, प्रेमिका का सिर फूटा

यहां प्रेमी युगल ने लगाई छत से छलांग। प्रेमी की टूटी टांग, प्रेमिका का सिर फूटा

रुड़की मेें प्रेम-प्रसंग का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां किराये का कमरा लेकर लिव इन में रह रहे प्रेमी युगल ने छत से छलांग लगा दी।

दोनों छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेमी युगल की इस हरकत के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जानकारी के अनुसार लक्सर निवासी एक युवक रुड़की स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। एक तलाकशुदा महिला भी उसके साथ फैक्ट्री में काम करती है। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम-प्रसंग हैं।

उन्होंने सुनहरा गांव में किराये पर कमरा लिया हुआ है। दोनों के परिवार को इसकी जानकारी है, और दोनों के परिवारों में इसको लेकर विवाद भी चल रहा है। शनिवार को प्रेमी युगल ने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।

इस दौरान युवक का पैर टूट गया, वहीं महिला के सिर में चोट आई है। दोनों घायलों को पहले सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।