हादसा: मसूरी-देहरादून मार्ग पर 39 यात्रियों से भरी बस पलटी। कई लोग घायल

मसूरी-देहरादून मार्ग पर 39 यात्रियों से भरी बस पलटी। कई लोग घायल

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों में लगातार सड़क दुर्घटना की खबर बढ़ती ही जा रही है। वही आज मसूरी में एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। जिसमें करीब 39 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर मसूरी-देहरादून मार्ग पर ITBP गेट के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, जिसके बाद पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वहीं बताया जा रहा है कि, बस में करीब 39 लोग सवार थे।

वहीं सूचना मिलने पर डीएम देहरादून सोनिका सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। जिसके बाद वह घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचीं।

इस हादसे में घायल करीब 10 लोगों को मसूरी स्थित भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के अस्पताल भेजा गया है। जबकि, कुछ का इलाज मसूरी उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिसमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।