एक्सक्लूसिव वीडियो: यहां भाजपा नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर जाकर की फायरिंग। जांच में जुटी पुलिस

यहां भाजपा नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर जाकर की फायरिंग। जांच में जुटी पुलिस

जनपद हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित खन्ना नगर में भाजपा के एक नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर जाकर फायरिंग कर दी है। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। वहीं मामला भापजा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के घर के पास का है।

देखें वीडियो:

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की ओर से आयोजित हरिद्वार तिरंगा कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता विष्णु अरोड़ा और दीपक टंडन के बीच कहासुनी हो गई। वहीं इस बीच दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया गया।

लेकिन अपने ऊपर हुए हमले के बाद भाजपा युवा नेता दीपक टंडन ने बताया कि, वो पार्टी के कार्यक्रम से जैसे ही अपने घर पहुंचे तो विष्णु अरोड़ा 40 से 50 लड़कों के साथ उनके घर पहुंचा और घर मे तोड़फोड़ शुरू कर दी।

इस दौरान विष्णु ने उस फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि वह समय रहते नीचे बैठ गया नही तो गोली उनको भी लग सकती थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और आरोपी की तलाश में जुट गई है।