ब्रेकिंग: यहां रिश्वत लेते हुए कानूनगो गिरफ्तार

यहां रिश्वत लेते हुए कानूनगो गिरफ्तार

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिलांतर्गत सितारगंज  में हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने एक सर्वे कानूनगो बंदोबस्त अशरफ अली को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस एसपी प्रहलाद मीणा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।

उनके अनुसार कानूनगों को 9 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत वह एक किसान का दाखिल खारिज करने की एवज में उससे ले रहा था।

उन्होंने बताया कि, विजिलेंस की टीम कानूनगो को गिरफ्तार करके हल्द्वानी ले जा रही है। आज दोपहर बाद विजिलेंस ने कानूनगो को गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित किसान ने रिश्वत की राशि उसे दी। टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ लिया।

बता दें कि, ये पटवारी हल्द्वानी से भी ताल्लुक रखता है। यहां भी वो तैनात रहा है। यहां उजाला नगर में इस पटवारी का आलीशान मकान भी है।