गुड़ न्यूज़: इंडियन रेलवे ने रात्रि यात्रियों के लिए शुरू की बेहतरीन सेवा। आप भी जानकर रह जाएंगे दंग

इंडियन रेलवे ने रात्रि यात्रियों के लिए शुरू की बेहतरीन सेवा। आप भी जानकर रह जाएंगे दंग

देहरादून। रेलवे की तरफ से लगातार यात्री सुव‍िधाओं पर काम क‍िया जा रहा है। अब रेलवे बोर्ड की तरफ से ऐसी सुव‍िधा शुरू की गई है, ज‍िससे कभी भी आपका स्‍टेशन नहीं छूटेगा। यह सर्व‍िस रात में सफर करने वाले यात्र‍ियों के ल‍िए है।

अच्‍छी तरह नींद ले पाएंगे यात्री

अब रात में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बेहतरीन सर्व‍िस शुरू की है। इस सुव‍िधा के शुरू होने के बाद आप ट्रेन में चैन की नींद सो सकेंगे। नींद की दौरान आपको ज‍िस स्‍टेशन पर उतरना है, उसके छूटने की भी चिंता नहीं रहेगी। जी हां, रेलवे की तरफ से शुरू की गई यह सुव‍िधा आपको स्टेशन आने से 20 मिनट पहले जगा देगा। इससे आपका स्टेशन नहीं छूटेगा और आप अच्‍छी तरह नींद ले पाएंगे।

अब क‍िसी हाल में नहीं छूटेगा स्टेशन!

आपको बता दें कि, रेलवे की तरफ से शुरू की गई इस खास सर्व‍िस का नाम ‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म’ (destination alert wake up alarm) है। दरअसल, कई बार रेलवे बोर्ड को लोगों के ट्रेन में सोए रहने की जानकारी म‍िली है। इतना ही नहीं इस कारण उनका स्टेशन भी छूट गया। अब इस समस्‍या से छुटकारे के ल‍िए रेलवे ने यह सुविधा शुरू की है। रेलवे ने इस सर्व‍िस को 139 नंबर की पूछताछ सेवा पर शुरू किया है।

रात 11 से सुबह 7 बजे तक म‍िलेगी सुव‍िधा

इस सर्व‍िस के तहत सफर करने वाले मुसाफ‍िर 139 नंबर के इन्क्वायरी सिस्टम पर अलर्ट की सुविधा मांग सकते हैं। रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक म‍िलने वाली इस सुव‍िधा का फायदा कोई भी उठा सकता है। इसका फायदा यह होगा क‍ि, इस सर्व‍िस को लेने पर आपको स्‍टेशन आने से 20 म‍िनट पहले उठा द‍िया जाएगा। इसके ल‍िए आपको महज 3 रुपये चुकाने होंगे।

आप इस सर्विस को लेते हैं तो स्टेशन आने से 20 मिनट पहले आपके फोन पर अलर्ट भेजा जाएगा। ताकि आप अपने लगेज आद‍ि को सही तरीके से व्‍यवस्‍थ‍ित कर लें और स्टेशन आने पर आराम से उतर सकें।

कैसे ले सकते हैं यह सर्व‍िस

‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म’ शुरू करने के लिए आपको IRCTC की हेल्पलाइन 139 पर कॉल करना होगा। भाषा का चयन करने के बाद आपको डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए पहले 7 नंबर और फिर 2 नंबर प्रेस करना होगा।

अब पूछे जाने पर अपना 10 अंकों का पीएनआर दर्ज करें। इसे कंफर्म करने के लिए 1 डायल करें। ऐसा करने से आपको स्‍टेशन आने से 20 म‍िनट पहले वेकअप अलर्ट म‍िलेगा।